HomeShare Marketभारत के सबसे पुराने अरबपति पल्लोनजी मिस्त्री की नींद में हुई मौत,...

भारत के सबसे पुराने अरबपति पल्लोनजी मिस्त्री की नींद में हुई मौत, कभी टाटा ग्रुप से था गहरा रिश्ता, जानिए रोचक बातें..  

Pallonji Mistry death: भारतीय अरबपति पल्लोनजी मिस्त्री का मुंबई में निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। कंपनी के प्रवक्ता ने भारतीय टाइकून की मौत की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की आधी रात को उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर उनकी नींद में ही मौत हो गई। पल्लोनजी मिस्त्री को भारत के सबसे पुराने अरबपति के नाम से जाना जाता है। अरबपति बिजनेसमैन पॉलोनजी मिस्त्री को साल 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवार्ड से नवाजा गया था। 

50 से अधिक देशों में फैला है कारोबार
मिस्त्री और उनका परिवार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप को कंट्रोल करता है, जो 150 साल पहले शुरू हुआ था। इसकी वेबसाइट के अनुसार, यह ग्रुप आज 50 से अधिक देशों में फैला है और इसमें करीब 50,000 से अधिक काम कर रहे हैं। बता दें कि पल्लोनजी ग्रुप ने ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और मुंबई के होटल ओबेरॉय की बिल्डिंग का निर्माण किया था। इसकी ऐतिहासिक परियोजनाओं में ओमान के सुल्तान के लिए नीला और सुनहरा अल आलम महल भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Zomato के शेयर में आज फिर बड़ी गिरावट, Blinkit को खरीदने के बाद 14% टूट चुका स्टॉक

कितनी है पल्लोनजी मिस्त्री की संपत्ति?
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, पॉलोनजी मिस्त्री 28.9 बिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक थे। शापूरजी पालोंजी ग्रुप के पास टाटा संस की भी 18.4 फीसद हिस्सेदारी है। बता दें कि टाटा संस ही टाटा ग्रुप की कंपनियों को चलाता है। पल्लोनजी मिस्त्री दुनिया के 41वें नंबर के अमीर शख्स थे। वे सबसे अमीर आयरिश यानि आयरलैंड के सबसे अमीर शख्स भी थे। उन्होंने 1970 में अबू धाबी, कतर और दुबई सहित मध्य पूर्व में कंपनी के विस्तार का नेतृत्व किया। इसने 1971 में ओमान के महल के सुल्तान और वहां कई मंत्रिस्तरीय भवनों के निर्माण का काॅन्ट्रैक्ट जीता।

मिस्त्री की पर्सनल लाइफ 
मिस्त्री का जन्म एक भारतीय पारसी परिवार में 1 जून 1929 को मुंबई में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई  मुंबई में हुई थी। बाद में हायर एजुकेशन के लिए वे लंदन के इंपीरियल कॉलेज चले गए। वह 18 साल की उम्र में अपने पिता के साथ पारिवारिक कारोबार से जुड़े और 1970 के दशक में इसका विस्तार अबूधाबी, दुबई और कतर में किया। वे साल 2003 में आइरलैंड की एक महिला से शादी करने के बाद आयरिश नागरिक हो गए थे। हालांकि उनका ज्यादातर समय भारत में ही बीता है। 

यह भी पढ़ें- Bank Holidays: जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, महीने की शुरुआत छुट्टी से होगी, फटाफट चेक करें लिस्ट

टाटा परिवार से रिश्ता
उनके परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे- शापूर मिस्त्री, साइरस मिस्त्री, लैला और अल्लू हैं। अल्लू ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से शादी की है, जिन्हें टाटा संस का चेयरमैन एमेरिटस नामित किया गया था। 2004 में उनके सबसे बड़े बेटे शापूर के एसपी समूह की कंपनियों के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद मिस्त्री ने पीछे हटना शुरू कर दिया। बता दें कि साइरस मिस्त्री और टाटा ग्रुप के बीच लंबे समय तक कानूनी लड़ाई चली थी। साइरस मिस्त्री पालोनजी मिस्त्री के बेटे हैं। साइरस मिस्त्री साल 2012 में रतन टाटा के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने थे और 2016 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया। मामला एनसीएलएटी तक पहुंच गया। जहां साइरस मिस्त्री को जीत हुई थी। हालांकि, बाद में जब सुप्रीम कोर्ट में मामला गया तब फैसला टाटा ग्रुप के हक में आया। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular