HomeShare Marketभारत के अमीरों से 'रूठीं' लक्ष्मी तो अमेरिका पर हुईं मेहरबान, अडानी,...

भारत के अमीरों से ‘रूठीं’ लक्ष्मी तो अमेरिका पर हुईं मेहरबान, अडानी, अंबानी और दमानी को 75 अरब डॉलर की चोट

ऐप पर पढ़ें

इस साल भारत के अमीरों से लगता है धन की देवी लक्ष्मी रूठ गई हैं। दौलत गंवाने के मामले में इस साल अबतक जहां टॉप-3 अमीर भारतीय हैं तो टॉप-15 में 7 अरबपति भारतीय हैं, वहीं अमेरिकी रईसों पर लक्ष्मी मेहरबान  हैं। इस साल कमाई में टॉप-15 रईसों में से 8 अमेरिका से हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल दौलत गंवाने के मामले में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी नंबर वन हैं। पिछले साल अडानी कमाई में नंबर एक पोजीशन पर थे। इस साल अब तक उन्होंने कुल 64.2 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी है, जिनकी कुल संपत्ति में से 7.85 अरब डॉलर कम हो चुके हैं। कुल 2.93 अरब डॉलर गंवाकर डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी टॉप लूजर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

एनएसई ने अडानी ग्रीन और अडानी ट्रांसमिशन की सर्किट लिमिट को किया संशोधित

अडानी, अंबानी और दमानी टॉप लूजर

टॉप-15 लूजर में कुल भारतीय अरबपतियों ने इस साल अब तक करीब 77 अरब डॉलर गंवाए हैं। अडानी, अंबानी और दमानी के अलावा सावित्रि जिंदल को 1.08 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। रवि जयपुरिया को 752 मिलियन डॉलर, कुमार बिड़ला को 729 मिलियन डॉलर और अश्वनी दानी को 642 मिलिन डॉलर की चपत लगी है। वहीं, महेंद्र चोकसी ने इस साल अब तक 591 मिलियन डॉलर गंवाए हैं।

 

अमेरिकियों ने करीब 137 अरब डॉलर कमाए

 टॉप-15 गेनर में शामिल अमेरिका के 8 अमीरों इस साल करीब 137 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़े हैं। इसमें में सबसे बड़ा हिस्सा एलन मस्क का है। मस्क इस समय 178 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर हैं। मस्क ने इस साल अब तक अपनी संपत्ति में 40.5 अरब डॉलर जोड़े। पिछले साल एलन मस्क लूजर नंबर वन थे।

अडानी समूह में हड़कंप: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद निवेशकों के डूब गए ₹9.5 लाख करोड़

टॉप गेनर की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग तीसरे स्थान पर हैं। इन्होंने 23.3 अरब डॉलर का इजाफा अपने नेटवर्थ में किया है। जेफ बेजोस पर भी इस साल लक्ष्मी मेहरबान रहीं और जेफ की कमाई 19.2 अरब डॉलर बढ़ गई। इनके अलावा लैरी पेज की संपत्ति इस साल 12.7 अरब डॉलर उछली है तो सर्गी ब्रिन की 12.1 अरब डॉलर। लैरी एलिशन की संपत्ति में 10.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है तो एबिगेल जॉनसन की संपत्ति 6.91 अरब डॉलर बढ़ी है। बिल गेट्स की संपत्ति में भी इस साल अब तक 6.57 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular