HomeShare Marketब्लाॅकबास्टर IPO: लिस्टिंग के पहले ही दिन 60% चढ़ गए भाव, पैसे...

ब्लाॅकबास्टर IPO: लिस्टिंग के पहले ही दिन 60% चढ़ गए भाव, पैसे लगाने वालों हर शेयर पर ₹197 का मुनाफा

Harsha Engineers IPO Listing Today: हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल (HEL) ने एक मजबूत शेयर बाजार की शुरुआत की। कंपनी के शेयर आज बीएसई पर लगभग 10% तक की तेजी के साथ 485.90 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा डे में यह शेयर 527 रुपये के हाई पर पहुंच गया था। यानी इश्यू प्राइस से 60% तक की तेजी रही। बता दें कि इस कंपनी का आईपीओ 14 सिंतबर से 16 सितंबर 2022 तक खुला था। इसका प्राइस बैंड 314-330 रुपये रखा गया था।

निवेशकों को तगड़ा मुनाफा
हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल आईपीओ में जिस किसी निवेशक ने दांव लगा रखा था और उन्हें शेयर अलाॅट हुआ होगा, वे पहले दिन मालामाल हो गए। इंट्रा डे में निवेशक को हर शेयर पर 197 रुपये का मुनाफा हो रहा था। वहीं, बंद प्राइस के मुताबिक, निवेशकों को पहले दिन हर शेयर पर लगभग 156 रुपये तक का फायदा हुआ। 

यह भी पढ़ें- लगातार 7 दिन से टूट रहा यह शेयर, ₹235 से गिरकर ₹188 पर आया भाव, 21 में से 17 ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

निवेशकों से मिला था जबरदस्त रिस्पाॅन्स 
आपको बता दें कि हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल (HEIL) के आईपीओ को निवेशकों द्वारा जबरदस्त रिस्पाॅन्स मिला था। इस इश्यू को इस साल का अब तक का सबसे अधिक 75 गुना सब्सक्राइब किया गया था। संस्थागत निवेशक 178.3 गुना, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (एचएनआई) हिस्से को 71 गुना, रिटेल निवेशक 18 गुना और कर्मचारियों के लिए रिवर्ज हिस्से को 12 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular