ऐप पर पढ़ें
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सिविल कंस्ट्रक्शन Capacite इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (CIL) के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई। सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी का यह शेयर इंट्रा-डे ट्रेड में 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 193.35 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले कंपनी के शेयर ने 13 सितंबर 2022 को 192.35 रुपये के उच्च स्तर को छुआ था। बता दें कि पिछले एक महीने में परिचालन के बेहतर प्रदर्शन से यह शेयर 51 फीसदी उछला है।
होने वाली है बोर्ड मीटिंग
Capacite इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 08 जून, 2023 को होने वाली है। इस बैठक में फंड जुटाने के तरीकों पर मंथन होगा और इसकी मंजूरी दी जाएगी। कंपनी का प्रबंधन चालू वित्त वर्ष के लिए 2,100 करोड़ रुपये से 2,200 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुकिंग प्राप्त करने के लिए आश्वस्त है। 31 मार्च, 2023 तक कंपनी की ऑर्डर बुक स्टैंडअलोन आधार पर 9,513 करोड़ रुपये थी। कुल ऑर्डर बुक में सार्वजनिक क्षेत्र की हिस्सेदारी 70 फीसदी जबकि निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 30 फीसदी है।
ये पढ़ें- 96% टूटकर ₹12 पर आया यह शेयर, अब हर दिन चढ़ रहा भाव, गुड न्यूज का असर
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी ने प्रॉफिट में 95 प्रतिशत की मजबूत छलांग लगाई थी। परिचालन से राजस्व 34 प्रतिशत बढ़कर 1,791 करोड़ रुपये हो गया। एबिटा मार्जिन से पहले रिपोर्ट की गई आय 290 बीपीएस सालाना बढ़कर 20.0 प्रतिशत हो गई।
ताबड़तोड़ मिल रहे ऑर्डर
पिछले महीने कंपनी ने घोषणा की थी कि उसे ठाणे में आवासीय परियोजना- टेनएक्स एरा के लिए रेमंड (रियल्टी डिवीजन) से 224 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। अप्रैल में CIL को मुंबई के महालक्ष्मी में आवासीय टावरों के निर्माण के लिए गोदरेज रेजीडेंसी प्राइवेट लिमिटेड (गोदरेज ग्रुप) से 478.08 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।