ऐप पर पढ़ें
बोरोप्लस और नवरत्न तेल बनाने वाली कंपनी इमामी ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इमामी (Emami Limited) के शेयरों ने शुरुआत से लेकर अब तक 15000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। इमामी ने अब तक अपने शेयरहोल्डर्स को 2 बार बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी के शेयरों में शुरुआत में 1 लाख रुपये लगाने वाले व्यक्ति अब मालामाल हो गए हैं और लगाया गया वह पैसा अब बढ़कर करोड़ों रुपये हो गया है।
इमामी के शेयरों में 1 लाख के बन गए 4.69 करोड़ रुपये
इमामी के शेयर शुरुआत में 12 अप्रैल 2002 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2.34 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने करीब 21 साल पहले इमामी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो वह पैसा मौजूदा समय में बढ़कर 4.69 करोड़ रुपये हो जाता। इमामी के शेयरों में 12 अप्रैल 2002 को 1 लाख रुपये लगाने पर 42,736 शेयर मिलते। इमामी ने जून 2013 को 1:2 के रेशियो में और जून 2018 को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। दो बार बोनस शेयर मिलने के बाद 1 लाख रुपये के निवेश पर कुल शेयरों की संख्या 128208 होती। इमामी के शेयर बुधवार को 365.95 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में 128208 शेयरों की कुल वैल्यू 4.69 करोड़ होती।
यह भी पढ़ें- SBI के 46 करोड़ ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अकाउंट से कट रहे इतने पैसे
6 महीने में 26% लुढ़क गए इमामी के शेयर
इमामी के शेयर पिछले कुछ समय से डाउनट्रेंड में हैं। पिछले 6 महीने में इमामी के शेयरों में 26 पर्सेंट की गिरावट आई है। इमामी के शेयर 23 सितंबर 2022 को बीएसई में 495.65 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 22 मार्च 2023 को बीएसई में 365.95 रुपये पर बंद हुए हैं। वहीं, पिछले एक साल में इमामी के शेयर करीब 21 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। इमामी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 524.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 340.95 रुपये है।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप का बड़ा प्लान, कई एयरपोर्ट्स खरीदने की तैयारी में कंपनी
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।