HomeShare Marketबोनस शेयर के साथ स्टॉक बांटने की तैयारी में कंपनी, शेयरों ने...

बोनस शेयर के साथ स्टॉक बांटने की तैयारी में कंपनी, शेयरों ने लगाई ऊंची छलांग

आयरन और स्टील प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी महाराष्ट्र सीमलेस लिमिटेड (MSL) के शेयर गुरुवार को 6 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 910 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। महाराष्ट्र सीमलेस के शेयरों में यह तेजी उस खबर के बाद आई है, जिसमें कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग अगले हफ्ते होगी। इस मीटिंग में बोनस शेयर इश्यू करने के साथ-साथ शेयर बांटने (स्टॉक स्प्लिट) पर भी विचार किया जाएगा।

डीपी जिंदल ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है महाराष्ट्र सीमलेस
महाराष्ट्र सीमलेस ने बुधवार को बीएसई पर एक्सचेंज फाइलिंग में अनाउंस किया है, ‘कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को होगी, जिसमें बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर विचार होगा।’ महाराष्ट्र सीमलेस लिमिटेड, सीमलेस और ERW स्टील पाइप्स एंड ट्यूब्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। महाराष्ट्र सीमलेस, डीपी जिंदल ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। महाराष्ट्र सीमलेस ने रिन्यूएबल पावर जेनरेशन में अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइड किया है। इसके अलावा, ब्राजील में एक आयरन ओर माइन में हिस्सेदारी भी खरीदी है। 

यह भी पढ़ें- दिग्गजों ने खरीदे इस कंपनी के करोड़ों शेयर, अब 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा स्टॉक

एक साल में शेयरों ने दिया 80% रिटर्न
महाराष्ट्र सीमलेस लिमिटेड के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 80 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों ने 68 पर्सेंट का रिटर्न लोगों को दिया है। इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को महाराष्ट्र सीमलेस के शेयर बीएसई पर 518.80 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 13 अक्टूबर 2022 को बीएसई में 870.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में महाराष्ट्र सीमलेस के शेयरों ने 50 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों ने करीब 11 पर्सेंट का रिटर्न लोगों को दिया है। 

यह भी पढ़ें- मुनाफा बांटने वाली इस कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, क्या अब दांव लगाना रहेगा फायदेमंद? 

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular