पेपर इंडस्ट्री से जुड़ी एक स्मॉल-कैप कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी रुचिरा पेपर्स लिमिटेड (Ruchira Papers) है। कंपनी ने अपने निवेशकों को 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इसके अलावा, रुचिरा पेपर्स के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए डिविडेंड पेमेंट की रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दी है। कंपनी के शेयर 30 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7.08 पर्सेंट की गिरावट के साथ 146.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए।
हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर दे रही कंपनी
रुचिरा पेपर्स ने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर देने को मंजूरी दी है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2021-22 के डिविडेंड पेमेंट के लिए 10 सितंबर 2022 रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। पेपर कंपनी ने बोनस शेयर देने की रिकॉर्ड डेट सोमवार 10 अक्टूबर 2022 फिक्स की है। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में रुचिरा पेपर्स के शेयरों में 13 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस पीरियड में 129.40 रुपये से बढ़कर 146.95 रुपये पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- 3 रुपये से 30 रुपये पर पहुंच गया यह मल्टीबैगर स्टॉक, निवेशकों के 1 लाख बन गए ₹7.97 लाख
ढाई साल में 30 रुपये से 140 रुपये के पार पहुंचे शेयर
रुचिरा पेपर्स के शेयरों ने पिछले कुछ साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 20 मार्च 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 29.70 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 30 अगस्त 2022 को बीएसई में 146.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने ढाई साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 4.95 लाख रुपये होता। रुचिरा पेपर्स के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 85 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- सेंसेक्स ने देखी साल की दूसरी सबसे बड़ी बढ़त, इस तेजी की वजह क्या है?
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।