शेयर बाजार (Share Market) कोई जादू की छड़ी नहीं जहां निवेश करते ही किस्मत करवट ले लेगी। यह एक रिस्क से भरे इंवेस्टमेंट वाली जगह है। यही वजह कि एक्सपर्ट हमेशा निवेश से पहले रिसर्च करने की सलाह देते हैं। अगर निवेशक ने कंपनी के फंडामेंटल को खंगाल कर पैसा लगया है तो उसे अच्छे रिटर्न के लिए धैर्य भी करना चाहिए। इंफोसिस (Infosys) एक ऐसा ही स्टॉक है जिसने अपने पोजीशनल निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। साथ ही समय-समय पर कंपनी की तरफ से बोनस का भी ऐलान किया गया है। आइए जानते हैं कि इस स्टॉक ने कब-कब बोनस दिया है?
यह भी पढ़ेंः ये 4 मल्टीबैगर स्टॉक सितंबर में हो रहे हैं एक्स-डिविडेंड, फटाफट चेक करें रिकॉर्ड डेट
साल 2000, से अबतक इंफोसिस की तरफ से 5 बार बोनस शेयर का ऐलान किया गया है। 2004 में कंपनी की तरफ से 3 शेयरों पर एक शेयर देने की घोषणा हुई थी। उसके अलावा कंपनी ने अन्य 4 मौकों पर 1 के बदले एक शेयर देने का ऐलान किया है। आखिरी बार कंपनी ने सितंबर 2018 में बोनस शेयर देने का ऐलान किया था। ऐसे में जिस पोजीशनल निवेशक ने इस स्टॉक पर 2000 में दांव लगाया होगा और अबतक होल्ड करके रखा होगा तो वह आज मालामाल हो चुका होगा।
अगर किसी निवेशक ने साल 2000 में इंफोसिस में निवेश किया होगा और उसे अबतक होल्ड किया होगा तो प्रति शेयर रिटर्न अधिक मिलने के साथ उसके द्वारा निवेश की वैल्यू भी कम हो गई होगी। साल 2000 में कंपनी ने एक के बदले एक शेयर दिया था। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशक के लिए खर्च 50 प्रतिशत कम हो गया। वहीं 2004 में 3:1 बोनस शेयर देने के बाद कॉस्ट प्राइस 12.50 रुपये पर आ गई। इसके बाद मिले 3 अन्य बोनस शेयरों की वजह से साल 2000 के पोजीशनल निवेशकों के लिए एक शेयर की कीमत महज 1.5625 रुपये ही रह गई। बता दें, साल 2000 की शुरुआत में इंफोसिस के एक शेयर की कीमत 120 रुपये थी।
एक लाख रुपये के निवेश ने बनाया करोड़पति
जिस किसी निवेशक ने साल 2000 की शुरुआत में एक लाख रुपये का निवेश इंफोसिस में किया होगा और अभी तक उसे होल्ड रखा होगा, तो उसका रिटर्न बढ़कर 9.58 करोड़ रुपये हो गया होगा। एनएसई में कंपनी के एक शेयर की कीमत 1526.80 रुपये हो गई है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)