एक तरफ जहां रूस और यूक्रेन (Russia-Ukarine Conflict) की वजह से भारत के शेयर बाजार में संशय का माहौल बना हुआ है। वहीं, एक ऐसी कंपनी भी है जो इस माहौल में भी शानदार रिटर्न दे रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन BrightCom Group कंपनी के शेयरों इजाफा देखने को मिला। सेंसेक्स में कंपनी 5 प्रतिशत के अपर सर्किट को छू गई। बता दें, कंपनी 16 मार्च 2022 को 2:3 के अनुपात में बोनस शेयर करेगी। बोनस जारी करने के फैसले पर कंपनी के बोर्ड ने 25 जनवरी की बैठक में चर्चा की गई थी।
BrightCom Group की तरफ से कहा गया है, “कंपनी ने 16 मार्च 2022 बुधवार को रिकाॅर्ड तिथि पर सभी पात्र शेयर धारकों को बोनस देना का निर्णय लिया है। प्रस्तावित इक्विटी बोनस 2:3 के अनुपात में जारी किया जाएगा। जैसा की कंपनी के निदेशक मंडल 25 जनवरी 2022 की बैठक में तय किया था।”
यह भी पढ़ें: 3.8 करोड़ रुपये का हुआ एक शेयर, वॉरेन बफे की कंपनी ने किया मालामाल
BrightCom Group के डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी दुनिया भर में कारोबार करती है। मौजूदा समय में कंपनी अमेरिका, इजरायल, पश्चिमी यूरोप के अलावा एशिया के बड़े क्षेत्र में कारोबार कर रही है।
बोनस जारी करने को लेकर क्या बोली कंपनी
कंपनी ने छोटे निवेशकों को ध्यान में रखते हुए बोनस देने का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है, ‘पिछले 12 महीनों में कंपनी ने कई गुना बढ़ गये हैं। यह अब उस स्तर पर पहुंच गया है जोकि छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो सकता है। बोनस जारी करने से नए सदस्यों के लिए यह और किफायती हो जाएगी।’