HomeShare Marketबॉस के इस्तीफे से झूम उठे निवेशक, खूब खरीद रहे ये स्टॉक,...

बॉस के इस्तीफे से झूम उठे निवेशक, खूब खरीद रहे ये स्टॉक, 20% चढ़ा भाव

ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी डिश टीवी के शेयर की जबरदस्त खरीदारी हो रही है। इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन-सोमवार और मंगलवार के दौरान स्टॉक में 20 फीसदी तक की तेजी आई है। इस तेजी की वजह कंपनी के चेयरमैन जवाहर लाल गोयल का इस्तीफा है।

कितना है शेयर भाव: मंगलवार को बीएसई पर डिश टीवी के शेयर में करीब 10 फीसदी तक की तेजी आई। इस वजह से शेयर का भाव 18.44 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, मार्केट कैपिटल बढ़कर 3300 करोड़ रुपये के पार था। हालांकि, दोपहर बाद के कारोबार में मुनाफावसूली हुई लेकिन इसके बावजूद शेयर का भाव 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है। सोमवार के कारोबार में भी स्टॉक 10 फीसदी तक उछला था। इस लिहाज से देखें तो सिर्फ दो कारोबारी दिन में शेयर 20 फीसदी तक उछल चुका है।

वजह क्या है: डिश टीवी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि जवाहर लाल गोयल ने कंपनी के निदेशक मंडल और समितियों से इस्तीफा दे दिया है। उसका इस्तीफा 19 सितंबर, 2022 से कारोबारी घंटे समाप्त होने के बाद प्रभाव में आ गया है। वह अब बोर्ड के चेयरमैन नहीं रहेंगे।

ये पढ़ें-संकट के बाद भी रॉकेट बना टाटा का ये स्टॉक, एक सुर में एक्सपर्ट बोले- खरीदो, 500 रुपये के पार जाएगा भाव

इस्तीफे की वजह: दरअसल, डिश टीवी के सबसे बड़े शेयरधारक यस बैंक और जवाहर गोयल की अगुवाई में प्रमोटर फैमिली के बीच डिश टीवी के निदेशक मंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। यस बैंक की कंपनी में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह डिश टीवी के निदेशक मंडल के पुनर्गठन की मांग कर रहा है। इसके साथ ही यस बैंक, जवाहर गोयल और कुछ अन्य लोगों के पद पर रहने को लेकर भी आपत्ति जताई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular