HomeShare Marketबैटरी बनाने वाली कंपनी पर मुकेश अंबानी का दांव, चीन तक के...

बैटरी बनाने वाली कंपनी पर मुकेश अंबानी का दांव, चीन तक के कारोबार पर RIL का दबदबा

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कोबाल्ट-मुक्त लिथियम बैटरी बनाने वाली कंपनी लिथियम वेर्क्स पर बड़ा दांव लगाया है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड ने लिथियम वेर्क्स बी वी की सभी एसेट के अधिग्रहण का ऐलान किया है। ये डील 6.1 करोड़ डॉलर में हुई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जारी बयान के मुताबिक रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड ने पक्के करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस लेनदेन का कुल मूल्य 6.1 करोड़ डॉलर है जिसमें भावी वृद्धि के लिए वित्तपोषण भी शामिल है।

चीन तक है कारोबार: गैर-परंपरागत ऊर्जा क्षेत्र में कदम बढ़ा रही रिलायंस के लिए लिथियम वेर्क्स का अधिग्रहण अहम है। इस सौदे में लिथियम वेर्क्स की चीन में स्थित मैन्युफैक्चरिंग इकाई के अलावा उसके सभी उत्पाद और मौजूदा कर्मचारी भी शामिल हैं।

ये पढ़ें-5 रुपए के शेयर की अचानक बढ़ी खरीदारी, जिंदल-वेदांता का नाम जुड़ने का असर!

2017 में कंपनी की शुरुआत: बता दें कि वर्ष 2017 में कामकाज शुरू करने वाली लिथियम वेर्क्स कोबाल्ट-मुक्त लिथियम बैटरी से जुड़ी टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसका परिचालन अमेरिका, यूरोप एवं चीन में होता रहा है जबकि ग्राहक दुनियाभर में फैले हैं। लिथियम वेर्क्स की बनाई बैटरियां का इस्तेमाल औद्योगिक, चिकित्सा, समुद्री परिवहन, ऊर्जा भंडारण और वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्रों में होता है।

शेयर का क्या हाल: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 2418.55 रुपए रहा। कारोबार के अंत में कंपनी के शेयर में 0.84 फीसदी की बढ़त रही। 

RELATED ARTICLES

Most Popular