HomeShare Marketबैंक के टॉप अफसर को लेकर आई बड़ी खबर, 17% से ज्यादा...

बैंक के टॉप अफसर को लेकर आई बड़ी खबर, 17% से ज्यादा चढ़ गए शेयर

ऐप पर पढ़ें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में गुरुवार को 17 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। बैंक के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में उछाल के साथ 682 रुपये पर पहुंच गए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयरों में यह तेजी बैंक के टॉप अफसर से जुड़ी एक खबर की वजह से आया है। दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजय अग्रवाल की 3 और साल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 

18 अप्रैल 2026 तक के लिए बढ़ा कार्यकाल
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 18 अप्रैल 2026 तक 3 और साल के लिए संजय अग्रवाल की एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्ति को अप्रूव किया है। इसके अलावा, उत्तम टिबरेवाल की बैंक के होल टाइम डायरेक्टर के रूप में 3 और साल के लिए फिर से नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। रिजर्व बैंक ने कुछ दूसरे बैंकों के मामले में टॉप ऑफिसर्स की फिर से नियुक्ति को केवल 2 साल के लिए मंजूरी दी है। ऐसे में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए यह पॉजिटिव संकेत है। 

यह भी पढ़ें- शराब कंपनी के शेयरों ने ₹1 लाख के बनाए 49 लाख, इस दिग्गज ने लगाया दांव

5 दिन में बैंक के शेयरों में 21% से ज्यादा की तेजी
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयरों में पिछले 5 दिन में करीब 22 पर्सेंट का उछाल आया है। बैंक के शेयर 6 अप्रैल 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 557.75 रुपये के स्तर पर थे। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 13 अप्रैल 2023 को बीएसई में 682 रुपये पर पहुंच गए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 732.90 रुपये है। वहीं, बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 538.80 रुपये है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में करीब 105 पर्सेंट का उछाल आया है। 

यह भी पढ़ें- अडानी समूह पर कही हर बात सही, विदेशी मीडिया का रिपोर्ट हटाने से इनकार

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular