HomeShare Marketबेंगलुरु की बारिश ने बिगाड़ा IT कंपनियों का वर्क कल्चर, स्टार्टअप्स हेड...

बेंगलुरु की बारिश ने बिगाड़ा IT कंपनियों का वर्क कल्चर, स्टार्टअप्स हेड के लिए ट्रैक्टर बना सहारा

आईटी हब बेंगलुरु बाढ़ की मार झेल रहा है। इस बाढ़ में चर्चित स्टार्टअप्स के फाउंडर या सीईओ के लिए ट्रैक्टर बड़ा सहारा बनकर उभरा है। दरअसल, जलमग्न सोसाइटी में Unacademy के फाउंडर गौरव मुंजाल की फैमिली फंस गई थी। बिगड़े हालात में गौरव मुंजाल की फैमिली को ट्रैक्टर से रेस्क्यू करना पड़ा है। गौरव ने खुद एक वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

गौरव मुंजाल बताते हैं- मेरे परिवार और पेट डॉग एल्बस को एक ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया है। सोसाइटी जलमग्न हो चुका है, चीजें खराब हैं। कृपया ध्यान रखें। मुंजाल आगे कहते हैं कि अगर आपको किसी मदद की जरूरत है तो मुझे डायरेक्ट मैसेज करें, मैं मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा।

आपको बता दें कि बाढ़ जैसे हालात की वजह से स्टार्टअप upGrad के CEO अर्जुन मोहन भी ट्रैक्टर से ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। 

बिगड़ा वर्क कल्चर: बेंगलुरु के जलमग्न होने की वजह आईटी कंपनियों का वर्क कल्चर बिगड़ गया है। कई आईटी कर्मचारी काम पर जाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक आईटी फर्म में काम करने वाली एक महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “हम ऑफिस से इतनी छुट्टी नहीं ले सकते, हमारा काम प्रभावित हो रहा है। हम ट्रैक्टर का इंतजार करते हैं कि वे हमें 50 रुपये में छोड़ देते हैं।”

हो रहा बड़ा नुकसान: इस बीच, आउटर रिंग रोड एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर बेंगलुरु की आईटी कंपनियों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी है। एसोसिएशन का दावा है कि एक दिन में 225 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही बेंगलुरु के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

The Logical Indian की रिपोर्ट के मुताबिक एसोसिएशन ने यह भी दावा किया है कि अगर बेंगलुरु में स्थिति समान रहती है तो राज्य में आईटी कंपनियां एक और कारोबारी स्थान का विकल्प देख सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular