बुलेट बनाने वाली कंपनी के शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ साल में 250000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। यह कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) है। कंपनी के शेयर 1 रुपये से बढ़कर 2700 रुपये के पार पहुंच गए हैं। आयशर मोटर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2995.35 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 2110 रुपये है।
1 लाख रुपये के बन गए 27 करोड़ रुपये से ज्यादा
आयशर मोटर्स के शेयर 16 अक्टूबर 1998 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 जून 2022 को बीएसई में 2711.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 250000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 16 अक्टूबर 1998 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 27.11 करोड़ रुपये होता।
यह भी पढ़ें- एक खबर ने दी 10 रुपये के शेयर को रफ्तार! सिर्फ 15 दिन में मिला 110% का रिटर्न
10 साल में 1 लाख रुपये के बन गए 13 लाख से ज्यादा
आयशर मोटर्स के शेयर 22 जून 2012 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 199.52 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 9 जून 2022 को 2711.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 22 जून 2012 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 13.58 लाख रुपये के करीब होता। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक महीने में 12 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में आयशर मोटर्स के शेयरों ने 7 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें- Tata Motors को 18 साल पुराने मामले में राहत, कंपनी को सेबी ने दी ये हिदायत