HomeShare Market‘बुलेट ट्रेन‘ की तरह भाग रहे इस स्टॉक की स्पीड पर लगा...

‘बुलेट ट्रेन‘ की तरह भाग रहे इस स्टॉक की स्पीड पर लगा ब्रेक, ब्रोकरेज ने भी किया सतर्क!

ऐप पर पढ़ें

स्टॉक मार्केट में आज Persistent Systems के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट लगातार 9 दिन की तेजी के बाद आई है। Persistent Systems के शेयरों की रफ्तार पर लगी इस ब्रेक की वजह ब्रोकरेज हाउस का एक कमेंट माना जा रहा है। बता दें, इस कंपनी के शेयर में अक्टूबर से अबतक 31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जबकि इस दौरान निफ्टी में 14 प्रतिशत की ही बढ़त देखने को मिली है। 

बीएसई (BSE) में मंगलवार को कंपनी के शेयर 2.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4220.80 रुपये के इंट्रा-डे लो पर आ गए थे। पिछले एक महीने में Persistent Systems के शेयरों में 14.74 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। लेकिन 1 साल पहले इस कंपनी पर दांव लगाने वाले निवेशकों अब भी 2.16 प्रतिशत का नुकसान झेल रहे हैं। वहीं, इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में 13.39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 

साल में दूसरी बार बोनस देने जा रही है ये ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाली कंपनी

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज जेपी मार्गन ने Persistent Systems की रेटिंग घटाकर न्यूट्रल कर दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक का नया टारगेट प्राइस 4100 रुपये दिया है। माना जा रहा है इसी के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। ब्रोकरेज का अनुमान अगर सही साबित हुआ तो कंपनी के शेयरों में इस सप्ताह और गिरावट देखी जा सकती है। कंपनी का 52 वीक हाई 4986.85 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 3091.65 रुपये है। 

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही की तुलना में 4 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई से सितंबर 2022 के दौरान इस आईटी कंपनी का नेट प्रॉफिट 220.01 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, कंपनी का रेवन्यू इस दौरान 9.1 प्रतिशत बढ़कर 2048.64 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना के हिसाब से देखें तो नेट प्रॉफिट 36 प्रतिशत और रेवन्यू 51.6 प्रतिशत बढ़ा है। 

इस चर्चित आईपीओ के लौटने वाले हैं अच्छे दिन, 1300 रुपये के लेवल तक जा सकता है भाव

RELATED ARTICLES

Most Popular