HomeShare Marketबीते हफ्ते इस शेयर की खूब हुई खरीदारी, अब कंपनी के तिमाही...

बीते हफ्ते इस शेयर की खूब हुई खरीदारी, अब कंपनी के तिमाही नतीजों में गिरावट

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में रौनक रही। इस दौरान कई ऐसे स्टॉक्स रहे जिनमें निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। ऐसा ही एक स्टॉक सार्वजनिक क्षेत्र की पावर कंपनी एनटीपीसी का है। इस स्टॉक ने 7 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। आखिरी कारोबारी दिन एनटीपीसी का स्टॉक प्राइस 2.08% चढ़कर 174.15 रुपये के स्तर पर ठहरा।

बता दें कि 15 सितंबर को स्टॉक का भाव 176.15 रुपये था, जो 52 वीक का हाई लेवल है। अब शनिवार को कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे: इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7 प्रतिशत से अधिक घटकर 3,417.67 करोड़ रुपये रह गया। एनटीपीसी ने कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 3,690.95 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर 2022 की तिमाही में कुल आय बढ़कर 44,681.50 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 33,095.67 करोड़ रुपये रही थी। 

ये पढ़ें-पेट्रोल-डीजल पर राहत की इंडियन ऑयल ने चुकाई कीमत, ₹272 करोड़ का नुकसान

इस तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 40,000.99 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसका खर्च 28,949.53 करोड़ रुपये था।

RELATED ARTICLES

Most Popular