HomeShare Marketबिना कार्ड के ATM से निकाल पाएंगे पैसा? समझिए RBI का प्लान 

बिना कार्ड के ATM से निकाल पाएंगे पैसा? समझिए RBI का प्लान 

भविष्य में बिना कार्ड के किसी भी बैंक एटीएम (Bank ATM) से पैसा निकाल पाएंगे। शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कार्ड लेस कैश विड्राॅल सुविधा (Card Less Cash Withdrawal) का प्रस्ताव रखा है। यह सुविधा देश के सभी बैंक और एटीएम मशीनों में होगी। आइए जानते हैं कि क्या है आरबीआई (Reserve Bank Of India) का पूरा प्लान- 

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने कहा कि देश के सभी बैंकों और एटीएम में कार्ड लेस कैश विड्राॅल सुविधा का प्रस्ताव है। इसकी जगह अब UPI का प्रयोग होना है। RBI की कोशिश है कि आज दौर में जब ऑनलाइन फ्राॅड बढ़ रहे हैं तब डिजिटल ट्रांजैक्शन को कैसे सुरक्षित बनाया जाए।  

यह भी पढ़ें:राहत भरा रविवार: रामनवमी के दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानें एक लीटर तेल का रेट 

संबंधित खबरें

क्या है ये सिस्टम?  

1-बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं होगी। 

2- यह सुविधा 24×7 पूरे देश में उपलब्ध रहेगी। 

3- यह एक सुरक्षित पैसा निकासी का माध्यम है। 

4- इस सिस्टम के जरिए मोबाइल पिन जनरेट करना होगा। 

5- कैश लेस कैश विड्राॅल सुविधा में UPI के जरिए ट्रांजैक्शन पूरा होगा।

6- यह सुविधा सिर्फ खुद से पैसा निकालने पर रहेगी। 

7- अभी तक सभी बैंकों में यह सुविधा नहीं है। साथ ही ट्रांजैक्शन लिमिट भी रहेगी। 

कैसे काम करेगा ये सिस्टम? 

1- मोबाइल और इंटरनेट बैकिंग के साथ सेविंग अकाउंट होल्डर्स को यह सुविधा रहेगी। 

2- कुछ बैंकों ने इस सुविधा की अनुमति दी है। 

3- बैंक की तरफ से लगाए गए कार्डलेस एटीएम में जाकर मोबाइल पर रिसीव हुए कोड को बस लिखना होगा। 

4- इस तरह की लेने-देन की सीमा 5 हजार से 10 हजार रुपये है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular