ऐप पर पढ़ें
गर्मी के मौसम में बिजली संकट दूर करने के लिए केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। इसी के तहत सरकार ने 1100 मेगावाट गैस आधारित बिजली की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी किया था। इस टेंडर के लिए सबसे कम बोली टोरेंट पावर ने लगाई है। इसी के साथ टोरेंट पावर ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को पछाड़ दिया है।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है टोरेंट पावर ने गुजरात में अपनी दो गैस आधारित परियोजनाओं से अप्रैल और मई में 45 दिनों के लिए 770-मेगावाट की आपूर्ति को 13.70 रुपये प्रति यूनिट मूल्य की बोली लगाई है। वहीं, उत्तराखंड स्थित गामा इंफ्राप्रॉप ने 14.9 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1010 मेगावाट की आपूर्ति के लिए 20.5 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई है। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इस IPO के लिए सरकार एक्टिव, बैंकरों से मंगाई निविदा, आपको मिलेगा मौका
बता दें कि एनटीपीसी के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NVVN Ltd) ने बिजली मंत्रालय के निर्देश पर गैस आधारित बिजली संयंत्रों से 5,000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। कंपनी ने बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया।
अचानक 20000 करोड़ रुपये कहां से आए, आरोपों पर अडानी समूह ने दी सफाई
भारत सरकार को उम्मीद है कि इस साल गर्मी में बिजली की डिमांड 230-गीगावाट पर पहुंच जाएगी। ऐसे में बिजली कटौती को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। इसी के तहत सरकार ने टेंडर निकाला था। हालांकि, सफलता किस कंपनी को मिली है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।