ऐप पर पढ़ें
शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद बुरा रहा। इस दिन बाजार ने बड़ी गिरावट देखी। हालांकि, इस दौरान भी कई ऐसे शेयर थे जिनमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ऐसा ही एक शेयर हिंद रेक्टिफायर्स (Hind Rectifiers) का है। इस शेयर में ट्रेडिंग के दौरान 18 प्रतिशत तक की तेजी रही। इंट्रा-डे में हिंद रेक्टिफायर्स के शेयर 18 प्रतिशत बढ़कर 231.65 रुपये तक पहुंच गए।
वजह क्या है: हिंद रेक्टिफायर्स ने बताया है कि 9 मार्च, 2023 से सिन्नर, नासिक, महाराष्ट्र में स्थित नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कॉमर्शियल उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि उसने सिन्नर प्लांट में लगभग 12,900 वर्ग मीटर का निर्माण किया है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह इन-हाउस नए उत्पादों को विकसित करके इस उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
कंपनी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण मार्जिन विस्तार हासिल करने के लिए राजस्व वृद्धि में तेजी लाने और उत्पादकता में सुधार करने के लिए समर्पित है। बता दें कि हिंद रेक्टिफायर मुख्य रूप से पावर सेमीकंडक्टर, पावर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और रेलवे परिवहन उपकरण के विकास, डिजाइन, निर्माण और विपणन में लगा हुआ है।
6 महीने का रिटर्न: पिछले छह महीनों में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 1.3 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में इस कंपनी के शेयरों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने 22 सितंबर, 2022 को 268 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ था। हालांकि, क्रिसिल रेटिंग्स का मानना है कि कम नकद लाभ के कारण मिडियम टर्म में हिंद रेक्टिफायर्स की फाइनेंशियल रिस्क प्रोफ़ाइल और लिक्विडिटी दबाव में रह सकती है।