HomeShare Marketबिक जाएगी भारी कर्ज में डूबी कॉस्मेटिक्स कंपनी, खबर भर से 53...

बिक जाएगी भारी कर्ज में डूबी कॉस्मेटिक्स कंपनी, खबर भर से 53 फीसदी लुढ़का शेयर

कर्ज में डूबी अमेरिका की कॉस्मेटिक्स की दिग्गज कंपनी Revlon बिकने वाली है। दरअसल, Revlon अगले हफ्ते बैंकरप्सी के लिए आवेदन करने वाली है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी सप्लाई चेन की समस्याओं और भारी कर्ज के बोझ से जूझ रही है। हालांकि, Revlon की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इस खबर के बीच Revlon के शेयर शुक्रवार को 53 फीसदी गिरकर $2.05 पर बंद हुए। Revlon के किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

अरबपति रॉन पेरेलमैन के मैकएंड्रयूज एंड फोर्ब्स के स्वामित्व वाले न्यूयॉर्क स्थित Revlon के सामने इसी सेक्टर की EsteeLauder बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। कोरोना काल में हालात बदल गए और बिक्री में भारी गिरावट आई है।

हालात ये हो गए कि Revlon ने लेनदारों के साथ ऋण सौदों में कटौती की और कई डिफॉल्ट को कम किया है। सूत्र बताते हैं कि Revlon लेनदारों के साथ बात कर रही है और फर्म के इक्विटी स्वामित्व में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

बता दें कि Revlon के पास 15 से अधिक ब्रांड हैं, जिनमें एलिजाबेथ आर्डेन और एलिजाबेथ टेलर शामिल हैं, जिनका वह लगभग 150 देशों में डिस्ट्रिब्युशन करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular