HomeShare Marketबिक गई भारी कर्ज तले दबी यह कंपनी, जिंदल ग्रुप ने दिवालिया प्रोसेस...

बिक गई भारी कर्ज तले दबी यह कंपनी, जिंदल ग्रुप ने दिवालिया प्रोसेस के जरिए खरीदा कारोबार

ऐप पर पढ़ें

जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel and Power-JSP) लिमिटेड ने भारी भरकम कर्ज तले दबी मोनेट पावर (Monnet Power) को दिवालिया प्रोसेस के जरिए खरीद लिया। जिंदल ग्रुप की कंपनी ने इसे ₹410 करोड़ में खरीदा है। इसकी जानकारी गुरुवार को कंपनी ने दी है। JSP के शेयर 0.21% की गिरावट के साथ 559.65 रुपये पर बंद हुए हैं।

कंपनी ने क्या कहा?
जिंदल स्टील एंड पावर में स्ट्रैटेजिक प्रमुख कपिल मंत्री ने कहा कि यह डील 1,050 मेगावाट बिजली एसेट के लिए हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमने एनसीएलटी के जरिए मोनेट पावर के बिजली प्लांट के लिए 410 करोड़ रुपये की बोली जीत ली है।’ मंत्री के मुताबिक, यह नई एसेट जेएसपी के स्टील प्लांट को बिजली की आपूर्ति करेगी। वर्तमान में कंपनी इसका विस्तार कर रही है। 

यह भी पढ़ें- 93% टूटकर 3.20 रुपये पर आ गया यह शेयर, 11 महीने में ही 1 लाख का निवेश घटकर ₹6000 हो गया

कब तक चालू होगा का कारोबार
कंपनी के अधिकारी ने कहा, “हमें अभी भी प्लांट को चालू करने के लिए पूंजी लगाने की जरूरत है। यह संपत्ति कम कार्बन उत्सर्जन में 25 प्रतिशत कम कोयले का उपयोग करेगी।” जेएसपी की Uktak C, बी1 और बी2 खदानों से कोयला उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि दुनिया भर में कुल ₹90,000 करोड़ के निवेश के साथ ओपी जिंदल समूह के सदस्य जेएसपी इस्पात, बिजली और खनन उद्योगों में एक प्रमुख प्लेयर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular