HomeShare Marketबिकने जा रही कर्ज में डूबी यह कंपनी, खरीदारों के लिस्ट में...

बिकने जा रही कर्ज में डूबी यह कंपनी, खरीदारों के लिस्ट में अंबानी-अडानी, ₹2 के शेयर में हर दिन अपर सर्किट 

ऐप पर पढ़ें

Future Retail Share: फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर रिटेल के शेयरों में लगातार तीन कारोबारी दिन से अपर सर्किट लग रहा है। कंपनी के शेयरों में आज बुधवार को भी अपर सर्किट लगा है। फ्यूचर रिटेल के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 5% तक की तेजी के साथ 2.83 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही फ्यूचर रिटेल को खरीदने की रेस में अंबानी अडानी समेत 49 दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। 

क्या है डिटेल 
रिलायंस रिटेल, जिंदल पावर लिमिटेड और अडानी समूह समेत 49 कंपनियों ने फ्यूचर रिटेल की परिसंपत्तियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए अभिरुचि पत्र (EOI) सौंपा है। कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) इस समय दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, आरआईएल के खुदरा परिचालन (रिटेल ऑपरेशन्स) के लिए होल्डिंग कंपनी है। दूसरी ओर अप्रैल मून रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और फ्लेमिंगो समूह का एक संयुक्त उद्यम है। इन दोनों कंपनियों ने अपना EOI पेश किया है।

26 अप्रैल को नीलाम होगी ₹9 के शेयर वाली यह कंपनी, निवेशकों में हड़कंप, धड़ाधड़ बेचे जा रहे शेयर

इन कंपनियों ने सौंपी EoI
फ्यूचर रिटेल के कर्जदाताओं ने FRL की परिसंपत्तियों को समूहों में विभाजित करने के बाद नई बोली आमंत्रित करने का फैसला किया है। अभिरुचि पत्र जमा करने वाली कुछ अन्य कंपनियों में सेंचुरी कॉपर कॉर्प, ग्रीनटेक वर्ल्डवाइड, हर्षवर्धन रेड्डी, जे सी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, पिनेकल एयर प्राइवेट लिमिटेड, यूनिवर्सल एसोसिएट्स और डब्ल्यूएचस्मिथ ट्रैवल लिमिटेड शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

RELATED ARTICLES

Most Popular