ऐप पर पढ़ें
दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को खरीदने में मुकेश अंबानी ने दिलचस्पी दिखाई है। मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) की रिलायंस रिटेल (Reliance retail) समेत 49 कंपनियों या निवेशकों ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (future retail share) के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि रिलायंस रिटेल के अलावा गॉर्डन ब्रदर्स के नेतृत्व वाला अंतरराष्ट्रीय कंसोर्टियम, जेसी फ्लावर्स और जिंदल पावर भी ईओआई जमा करने वाली कंपनियों में शामिल हैं।
शेयर में तूफानी तेजी
इस खबर के बीच शेयर बाजार में ट्रेडिंग के दौरान फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर में अपर सर्किट लग गया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर का भाव करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.58 रुपये पर था। इस शेयर ने 3 अप्रैल 2023 को 2.10 रुपये के 52 वीक लो को टच किया था। वहीं, 52 वीक का हाई 32.90 रुपये है। इस भाव पर शेयर 7 अप्रैल 2022 को गए थे।
65 पैसे के शेयर में आज 8% की तेजी, सालभर 90% टूट चुका है शेयर, अब पांच दिन बना है रॉकेट
आपको बता दें कि फ्यूचर रिटेल लिमिटेड बिग बाजार ब्रांड के तहत बड़े और छोटे फॉर्मेट स्टोर की ओनर है। कंपनी की सब्सिडयरी WH स्मिथ ब्रांड के तहत लगभग 100 स्टोर चलाती है। कंपनी के पास फूडहॉल ब्रांड के स्टोर भी हैं, हालांकि ब्रांड के तहत स्टोरों की संख्या वर्तमान में दस से कम है।
₹1881 से टूटकर ₹154 पर आया यह शेयर, अब सरकार के एक संकेत के बाद लगातार चढ़ रहा भाव
मैनेजमेंट में बियानी की वापसी
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के मैनेजमेंट में भी अब स्थिरता देखने को मिल रही है। कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि किशोर बियानी ने कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष और निदेशक के रूप में अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। बता दें कि किशोर बियानी ने 23 जनवरी को इस्तीफा दिया था।