HomeShare Marketबायबैक की खबर सुनते ही इस स्टॉक पर टूट पड़े निवेशक, 7%...

बायबैक की खबर सुनते ही इस स्टॉक पर टूट पड़े निवेशक, 7% चढ़ा शेयर 

ऐप पर पढ़ें

शेयर बाजार में बुधवार को Emami के शेयरों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी बीएसई में कंपनी के एक शेयर का भाव 369.45 रुपये के लेवल पर चला गया। कंपनी के शेयरों में आई तेजी की बड़ी वजह बायबैक का अनाउंसमेंट है। सरल शब्दों में कहा जाए तो कंपनी अपने शेयरों को वापस खरीदने जा रही है। 

कब होगा फैसला? 

Emami ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 24 मार्च 2023 को बोर्ड की मीटिंग है। इस दिन बायबैक पर फैसला किया जाएगा। बोर्ड की सहमति के बाद उसी दिन शाम तक बायबैक किस रेशियों में किया जाएगा इस पर भी फैसला हो जाएगा। साथ रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी 23 मार्च को हो सकता है। 

वेदांता ग्रुप की इस कंपनी ने किया 26 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय 

शेयर बाजार में इमामी के स्टॉक की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। कंपनी के शेयर एक साल में 22 प्रतिशत टूट चुके हैं। वहीं, 6 महीने पहले कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अबतक होल्ड करने पर 27.75 प्रतिशत तक का  नुकसान हो चुका है। एफएमसीजी सेक्टर की इस कंपनी का 52 वीक हाई 524 रुपये और 52 वीक लो 340.55 रुपये प्रति शेयर है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular