घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों की गिरावट से निवेशकों को 6.57 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 872.28 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,773.87 अंक पर बंद हुआ।
पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 1,524.13 अंक यानी 2.52 प्रतिशत नीचे आ गया है। इस गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,57,758.04 करोड़ रुपये घटकर 2,73,95,002.87 करोड़ रुपये पर आ गया।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कोटक सिक्योरिटीज लि. के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ”हाल की तेजी के बाद बाजार में गिरावट आना तय था। सितंबर बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख की आशंका एक नई चिंता है।
यह भी पढ़ें- रॉकेट बन गया अडानी ग्रुप का यह शेयर, एक बड़ी डील पूरी होने के बाद शेयरों को खरीदने की मच गई होड़
इसके साथ डॉलर सूचकांक के मजबूत होने से निवेशकों में थोड़ी चिंता बढ़ी और बैंक, आईटी, धातु तथा रियल्टी शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी।”