HomeShare Marketबाजार में गिरावट के बावजूद पावर कंपनियों के शेयर करा रहे तगड़ा...

बाजार में गिरावट के बावजूद पावर कंपनियों के शेयर करा रहे तगड़ा मुनाफा, अडानी ट्रांसमिशन के हर शेयर पर 156 रुपये की उछाल

शेयर बाजार की शुरुआत भले ही आज कमजोर हुई हो, लेकिन पावर कंपनियों के शेयर राकेट बने हुए हैं। एनएसई पर शुरुआती कारोबार में अडानी पावर सुबह 4.98 फीसद की तेजी के साथ 256.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अडानी ट्रांसमिशन 6.44 फीसद की तेजी के साथ 2643.90 रुपये पर था। आज इसने 2721.85 रुपये का उच्चतम स्तर को छुआ।

एक अन्य पावर कंपनी स्वान एनर्जी ने भी अपने निवेशकों में एनर्जी भर दी है। आज यह स्टॉक 4.58 फीसद की उछाल के साथ 274 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं जेपी पावर भी 4.35 फीसद की तेजी के साथ 8.40 रुपये पर पहुंच गया है।  अगर पवन ऊर्जा की कंपनी सुजलान एनर्जी की बात करें तो यह भी पिछले दो दिनों से दम दिखा रहा है। सुजलान एनर्जी आज 4.61 फीसद चढ़कर 11.35 रुपये पर पहुंच गया है। सुजलान एनर्जी पिछले एक हफ्ते में 25.14% उछला है। जबकि एक महीने में इस स्टॉक ने 18.65% और एक साल में 126.73% का रिटर्न दिया है।

BEL में भी आज तेजी दिख रही है। आज भेल के शेयर 4.16 फीसद की बढ़ोतरी के साथ  229.15 रुपये पर पहुंच गया है। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, हेल्थ केयर में तेजी दिख रही है।

संबंधित खबरें

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है. यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular