HomeShare Marketबाजार में उतरते ही लुढ़क गया यह शेयर, निवेशकों को हुआ तगड़ा...

बाजार में उतरते ही लुढ़क गया यह शेयर, निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान

ऐप पर पढ़ें

समीरा एग्रो एंड इंफ्रा की शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई है। कंपनी के शेयर 180 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में समीरा एग्रो एंड इंफ्रा (Sameera Agro and Infra) के शेयर 180 रुपये में अलॉट हुए थे। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 171 रुपये पर पहुंच गए हैं। बाजार में कंपनी के शेयरों के इस कमजोर परफॉर्मेंस से उन निवेशकों को झटका लगा है, जो कि लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे की आस लगाए बैठे थे। 

2.9 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
समीरा एग्रो एंड इंफ्रा (Sameera Agro and Infra) का आईपीओ टोटल 2.92 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 4.14 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, अदर कैटेगरी में 1.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स 1 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 800 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 144000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा है। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 97.49 पर्सेंट थी, जो कि अब 69 पर्सेंट रह गई है।   

यह भी पढ़ें- 99% लुढ़कने के बाद रॉकेट बने अनिल अंबानी के कंपनी के शेयर, 2000% तेजी

क्या करती है कंपनी 
समीरा एग्रो एंड इंफ्रा (Sameera Agro and Infra) की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। कंपनी का पहले नाम समीरा होम्स प्राइवेट लिमिटेड था और यह इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है। साल 2021 में कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार किया और उड़द दाल, मूंग दाल, अरहर दाल, हरे चने, मूंग बीन्स जैसी एग्रीकल्चरल कमोडिटीज के प्रोसेसिंग, डाइंग, सेल, परचेज, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम शुरू किया। कंपनी के पास हैदराबाद के करीब एक लीज्ड मैन्युफैक्चरिंग और प्रोसेसिंग यूनिट है। कंपनी आंध्र प्रदेश के गुंटूर और राजमुंदरी में लीज बेसिस पर प्रोसेसिंग मिल्स हासिल करने की प्रक्रिया में है।

यह भी पढ़ें- 1 जनवरी को बुलेट ट्रेन की तरह भागने लगा रेलवे का यह शेयर, 9% चढ़ा भाव

RELATED ARTICLES

Most Popular