HomeShare Marketबाजार की बड़ी गिरावट में भी इन छोटे शेयरों का बड़ा कमाल,...

बाजार की बड़ी गिरावट में भी इन छोटे शेयरों का बड़ा कमाल, 20 फीसद तक की लगाई छलांग

शेयर बाजार के लिए यह सोमवार ब्लैक मंडे साबित हुआ है।  बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक जैसे दिग्गज स्टॉक जहां अपने निवेशकों को आज काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं वहीं, यूनाईटेड नीलगिरि टी,  सोनू इन्फ्राटेक और Compucom Software जैसे स्टॉक करीब 20 फीसद की अपर सर्किट पर हैं। 

बता दें दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक सेंसेक्स 1525.76 अंकों की गिरावट के साथ 52,777.68 के स्तर पर था तो निफ्टी 442 अंक टूटकर 15759 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स और निफ्टी 50 में शामिल अधिकतर स्टॉक्स लाल निशान पर थे। ऐसे में कुछ स्मॉल स्टॉक्स बाजार में आई इस सुनामी में न केवल डटे रहे बल्कि 19.99 फीसद चढ़े। United Nilgiri Tea के शेयर 19.99 अपर सर्किट के साथ 407.80 रुपये पर थे। इसके निवेशकों को आज प्रति शेयर 67.95 रुपये का रिटर्न मिला। इस स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 499.90 रुपये और लो 285 रुपये है।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के ये हैं 5 कारण

Compucom Software ऐसा दूसरा स्टॉक है, जिसने अपने निवेशकों को फायदा पहुंचाया है। यह स्टॉक आज 19.95 फीसद चढ़ा है और इसमें अपर सर्किट लगा है। आज एनएसई पर इसका भाव 22.85 रुपये पर पहुंच गया है। इसका 52 हफ्तों का लो 11.80 रुपये और हाई 41.25 रुपये है। 

संबंधित खबरें

मुनाफा कमाने वाले अगर एक और स्टाक की बात करें तो वो है, Sonu Infratech का। इस स्टॉक ने भी आज 20 फीसद के अपर सर्किट पर है। एनएसई पर आजयह 30.05 रुपये पर पहुंच गया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 26.50 रुपये और लो 19.80 रुपये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular