HomeShare Marketबनना है लखपति? हर महीने करना होगा बस इतने का निवेश

बनना है लखपति? हर महीने करना होगा बस इतने का निवेश

हर एक निवेशक यही चाहता है कि कम से कम इंवेस्टमेंट में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सके। अगर हम बाजार में मौजूद विकल्पों की बात करें तो म्युचुअल फंड SIP (Systematic Investment Plan) उनमें से एक बेहतर विकल्प है। जहां मिल रहे शानदार रिटर्न को देखकर बड़ी संख्या में निवेशक उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। उनमें से ही एक PGIM India Midcap फंड है। 

कितना मिला है रिटर्न? 

इस मिड-कैप फंड को 2 दिसंबर 2013 को स्थापित किया गया था। एकमुश्त निवेश पर इस फंड ने 355 प्रतिशत रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान इसी कैटेगरी के फंड ने औसतन 17.55 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं, एक मुश्त निवेशकों को इस फंड से 32.55 प्रतिशत रिटर्न मिला है। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने 19 प्रतिशत रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने किया अलर्ट: लुभावने त्योहारी ऑफर्स के चक्कर में खाली हो जाएगा खाता

SIP पर मिल रहा है कितना रिटर्न? 

इस फंड की अच्छी बात है कि इसमें निवेशक SIP के जरिए भी पैसा लगा सकते हैं। कोई भी निवेशक महज 1000 रुपये से इसमें शुरुआत कर सकता है। अगर हम SIP मोड पर मिलने वाले रिटर्न की बात करें तो पिछले एक साल के दौरान सालान रिटर्न 12.98 प्रतिशत रहा है। जबकि Absolute रिटर्न इस दौरान 6.85 प्रतिशत रहा है। वहीं, दो साल की अग बात करें तो सालाना रिटर्न 49.50 प्रतिशत और Absolute रिटर्न 56% था। 5 साल के दौरान इस फंड का Absolute रिटर्न 104.50% और वार्षिक रिटर्न 29% रहा है। 

क्या कहता है कैलकुलेशन? 

Value Resarch Data के अनुसार अगर किसी निवेशक ने 10 हजार का निवेश हर एक महीने किया होगा तो वह बढ़कर 1.25 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं, तीन साल के निवेश में यह बढ़कर 6.49 लाख रुपये हो हो जाएगा। जबकि हर महीने का 10 हजार रुपये अगर कोई पांच साल तक करता है तो उसका रिटर्न बढ़कर 11.98 लाख रुपये हो जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular