HomeShare Marketबढ़ने लगा कोरोना तो चढ़ने लगे दवा कंपनियों के शेयर भाव, दिविस...

बढ़ने लगा कोरोना तो चढ़ने लगे दवा कंपनियों के शेयर भाव, दिविस लैब ने लगाई 8% से अधिक की छलांग

ऐप पर पढ़ें

Nifty Pharma Index: कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही फार्मा कंपनियों के शेयरों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अधिक उछाल आज निफ्टी फार्मा इंडेक्स में है। यह 2 फीसद से अधिक तेजी पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, हेल्थ केयर इंडेक्स भी 2 फीसद के करीब 1.81 फीसद पर ट्रेड कर रहा है।

₹4500 पर पहुंच सकते हैं Feviquick बनाने वाली कंपनी के शेयर, एक्सपर्ट से समझें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

निफ्टी फार्मा सेक्टर इंडेक्स में 20 स्टॉक्स हैं, जिनमें आज सबसे तेज रफ्तार दिविस लैब की है। दोपहर डेढ़ बजे यह स्टॉक 8.77 फीसद ऊपर 3184 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दूसरे नंबर पर LAURUS LABS LIMITED के शेयर थे, जो 7.68 फीसद छलकर 325.25 रुपये पर थे। फार्मा इंडेक्स की 20 स्टॉक्स में 16 हरे निशान पर थे। केवल ग्लैक्सो, सनोफी, एल्केम और एबॉट इंडिया के शेयर लाल निशान पर थे।

कोरोना का XBB1.16 वैरिएंट बेहद खतरनाक; अगले 4 हफ्ते अहम, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

हेल्थ केयर इंडेक्स में शामिल शेयर भी भर रहे उड़ान

निफ्टी हेल्थ केयर इंडेक्स में शामिल 20 में 17 स्टॉक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। दोपहर पौने दो बजे तक मेट्रोपोलिस 6.37 फीसद ऊपर था तो बायोकॉन 4.42 फीसद चढ़ चुका था।  स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक अभी देश भर में कोविड के 40251 एक्टिव केस हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular