ऐप पर पढ़ें
केनरा बैंक (Canara Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बैंक ने ATM ट्रांजेक्शन समेत अन्य लेनदेन की लिमिट बढ़ा दी है। क्लासिक डेबिट कार्ड की एटीएम कैश ट्रांजेक्शन लिमिट 40,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 प्रति दिन कर दी गई है। इन कार्डों के लिए दैनिक पीओएस कैप को ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख प्रतिदिन कर दिया गया है। वहीं, बैंक ने केनरा बैंक क्लासिक डेबिट कार्ड के जरिए से किए गए एनएफसी लेनदेन के लिए ₹25,000 की डेली लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर यह कहा गया है कि लेटेस्ट सीमाएं तत्काल प्रभाव से लागू हैं।
क्या कहा बैंक ने?
केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहकों को एटीएम/शाखा/मोबाइल बैंकिंग/इंटरनेट बैंकिंग/आईवीआरएस के माध्यम से कार्ड चैनल-वार (एटीएम/पीओएस/ई-कॉमर्स, घरेलू/अंतर्राष्ट्रीय, एनएफसी कॉन्टैक्टलेस) चालू/बंद करने और सीमा तय करने की सुविधा दी जाती है।
यह भी पढ़ेें- 161 रुपये तक जाएगा टाटा ग्रुप का यह स्टॉक, खत्म हुआ बिकवाली का दौर, लगातार 5 दिन से बढ़ रहा भाव
प्लेटिनम/बिजनेस/चुनिंदा डेबिट कार्ड के लिए, बैंक ने नकद लेनदेन की सीमा को ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख प्रति दिन कर दिया है और पीओएस/ई-कॉमर्स लेनदेन के लिए दैनिक लेनदेन की सीमा को ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया है। जबकि, एनएफसी (संपर्क रहित) लेनदेन के लिए दैनिक लेनदेन की सीमा को ₹25,000 पर बरकरार रखा गया है।