HomeShare Marketबजाज ऑटो ने किया शेयर बायबैक का ऐलान, कंपनी ₹4,600 प्रति शेयर...

बजाज ऑटो ने किया शेयर बायबैक का ऐलान, कंपनी ₹4,600 प्रति शेयर के हिसाब खरीदेगी 54.35 लाख शेयर

घरेलू मोटरसाइकिल और दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने सोमवार को शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने ओपन मार्केट के जरिए 2,500 करोड़ रुपये प्रति शेयर से अधिक की कीमत पर शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी यह शेयर 4600 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से करीबन 54.35 लाख शेयर खरीदेगी। बजाज ऑटो के शेयर सोमवार दोपहर के कारोबार में बीएसई पर 0.9% बढ़कर 3,847.95 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। 

पहले टल चुका था बायबैक का निर्णय 
ऑटो प्रमुख के बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में अपने प्रस्तावित शेयर बायबैक पर एक निर्णय को टाल दिया था, और बाद में कंपनी के पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर आगे विचार करने के लिए सोमवार, 27 जून, 2022 को मिलने का फैसला किया। 

यह भी पढ़ें- यह कंपनी बेच रही अपना भारतीय कारोबार, खरीदने के लिए मुकेश अंबानी, प्रेमजी, CP group और स्विगी में मची होड़

शेयर बायबैक का क्या है?
शेयर बायबैक का मतलब जब कोई कंपनी अपने शेयरों को बाजार से वापस खरीदती है। अगर कंपनी को लगता है कि उसके शेयर की वैल्यू कम आकी जा रही है तो भी कंपनी शेयर बायबैक करती है, जिससे शेयर की वैल्यू बढ़ जाती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular