Tracxn Technologies IPO: ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के आखिरी दिन दांव लगाने के लिए होड़ सी रही। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 309 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2.12 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 4.27 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में आरक्षित हिस्से को 4.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 80 प्रतिशत, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के सेग्मेंट को 1.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
कब है अलॉटमेंट: बता दें कि कंपनी के 3,86,72,208 शेयरों के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 75 से 80 रुपये प्रति शेयर का तय किया गया है। एक बोलीदाता कम से कम एक लॉट में आवेदन कर सकेगा। एक लॉट में कंपनी के 185 शेयर शामिल होंगे। वहीं, शेयर आवंटन की संभावित डेट 17 अक्टूबर 2022 है।
ये पढ़ें-खुदरा महंगाई की रफ्तार बरकरार, लगातार 9वें माह RBI की लिमिट से ज्यादा
आईपीओ को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। यह आईपीओ 20 अक्टूबर 2022 को लिस्ट हो सकता है। ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज ने इससे पहले शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 139 करोड़ रुपये जुटाये थे।