HomeShare Marketफुल टैंक पेट्रोल-डीजल भरवाना है खतरनाक? इंडियन ऑयल ने बताया पूरा सच

फुल टैंक पेट्रोल-डीजल भरवाना है खतरनाक? इंडियन ऑयल ने बताया पूरा सच

गर्मी के मौसम में फुल टैंक पेट्रोल या डीजल भरवाना खतरनाक हो सकता है। अगर आपके पास भी इस तरह का मैसेज आया है तो थोड़ा सावधान हो जाइए। दरअसल, इंडिया ऑयल ने इस तरह के मैसेज को फर्जी बताया है। इसके साथ ही बताया है कि पेट्रोल और डीजल फुल टैंक कराना पूरी तरह से सुरक्षित है।

क्या कहा जा रहा है मैसेज में: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। अपने वाहन में पेट्रोल अधिकतम सीमा तक ना भरवाएं। यह विस्फोट का कारण बन सकता है। वायरल मैसेज में बताया जा रहा है कि इस हफ्ते टंकी फुल की वजह से चार विस्फोट हुए हैं।’ इसके साथ ही सलाह दी गई है कि टंकी को खोल कर रखें और एयर को आने दें।

Important announcement from #IndianOil. It is perfectly safe to fill fuel in vehicles up to the limit(max) as specified by the manufacturer irrespective of winter or summer. pic.twitter.com/YAeJgwCP8Q

— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) April 9, 2022

संबंधित खबरें

इंडियन ऑयल का खंडन: इंडियन ऑयल ने इन अफवाहों का खंडन किया है। गाड़ी की टंकी फुल करा सकते हैं। इससे किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। सर्दी या गर्मी की परवाह किए बिना मैक्सिमम लिमिट तक वाहनों में ईंधन भरना पूरी तरह से सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular