Blue Jet Healthcare IPO: आईपीओ के जरिए कमाई करने वाले निवेशकों के लिए अभी और मौके आने वाले हैं। इसी कड़ी में फार्मा इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी- ब्लूजेट हेल्थकेयर लिमिटेड आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में लिस्टेड होने की तैयाारी में है। कंपनी ने बाजार नियामक सेबी को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोटक महिंद्रा कैपिटल , आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ऑफर का रजिस्ट्रार है।
जानकारी के मुताबिक आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के तहत 21,683,178 इक्विटी शेयर की बिक्री की जाएगी। इसमें अक्षय बंसारीलाल अरोड़ा द्वारा 18,366,311, शिवेन अक्षय अरोड़ा द्वारा 3,316,867 तक शेयरों की बिक्री शामिल है।
ये पढ़ें- सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में 14 साल की सबसे बड़ी हायरिंग
आपको बता दें कि ब्लू जेट 30 जून, 2022 तक एक ऋण-मुक्त कंपनी है। बीते तीन साल में कंपनी ने 35 देशों में 350 से अधिक ग्राहकों को आर्डर पूरा किया है। इसके ग्राहकों में कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड, यूनिलीवर, प्रिनोवा यूएस एलएलसी शामिल हैं।