HomeShare Marketफरवरी में निर्यात 25.1 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा 20.88 अरब डॉलर हुआ

फरवरी में निर्यात 25.1 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटा 20.88 अरब डॉलर हुआ

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायनों जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, हालांकि माह के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया।
     
आलोच्य महीने में आयात 36 प्रतिशत बढ़कर 55.45 अरब डॉलर रहा, जिसमें पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 69 प्रतिशत बढ़कर 15.28 अरब डॉलर हो गया। फरवरी 2021 में व्यापार घाटा 13.12 अरब डॉलर था।

यह भी पढ़ेंः होली से पहले HDFC बैंक ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, FD की दरों में किया बदलाव; लेकिन सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा

मंत्रालय के अनुसार, कुल मिलाकर निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल से फरवरी माह के दौरान 46.09 प्रतिशत बढ़कर 374.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था।आलोच्य अवधि में आयात 59.33 प्रतिशत बढ़कर 550.56 अरब डॉलर रहा। वहीं व्यापार घाटा 175.75 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 88.99 अरब डॉलर था।

RELATED ARTICLES

Most Popular