भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को आउटसोर्सिंग एजेंटों के माध्यम से किसी भी वसूली को तत्काल रोकने का निर्देश दिया। RBI ने निर्देश दिया है कि अब यह फाइनेंस सर्विस बाहरी वसूली एजेंट्स का यूज नहीं कर सकती है।
जानिए क्या है मामला?
आरबीआई की यह कार्रवाई झारखंड के हजारीबाग जिले में एक गर्भवती महिला मोनिका देवी को रिकवरी एजेंटों द्वारा जबरन ले जा रहे ट्रैक्टर के पहियों के नीचे कुचले जाने से मौत के बाद यह कदम उठाया है। इसके बाद 26 साल के व्यक्ति रोशन सिंह को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हजारीबाग के एसपी मनोज रतन छोटे के मुताबिक, रोशन सिंह थर्ड पार्टी के वेंडर हैं जो इस फाइनेंस कंपनी के लिए वसूली करते थे।
यह भी पढ़ें- RBI ने आज एक और बैंक का लाइेंसस रद्द किया: तत्काल प्रभाव से बंद करने का दिया निर्देश, ग्राहकों पर टूटा कहर
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि एजेंटों ने 1.30 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए मिथिलेश को फोन पर मैसेज भेजा था। वसूली एजेंटों ने कथित तौर पर जोर देकर कहा कि मिथिलेश को पूरी राशि का भुगतान करना होगा या वे ट्रैक्टर ले जाएंगे। मिथिलेश ने कथित तौर पर तुरंत 1.20 लाख रुपये का भुगतान करने की पेशकश की थी। लेकिन, एजेंट नहीं माने और ट्रैक्टर को कब्जे में लेने चले गए। मोनिका देवी अपने पिता के साथ एजेंटों को रोकने के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन वह उसके पहियों के नीचे दब गई।