DreamFolks services ltd Share Price: ड्रीमफोक्स के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी आज शेयर बाजार में लिस्ट हो रही है। प्री ओपनिंग सेशन से लिस्टिंग को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे हैं। प्री ओपनिंग सेशन में ड्रीम फोक्स के शेयर 34 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। जोकि देखते-देखते उछाल के साथ 47 प्रतिशत के प्रीमियम (480 रुपये) पर ट्रेड करने लगा। बता दें, ग्रे मार्केट मे कंपनी के शेयरों को शानदार रिस्पांस मिल रहा था।
यह भी पढ़ेंः इस IPO पर दांव लगाने का आज दूसरा दिन, ग्रे मार्केट से भी मिले अच्छे संकेत
एंकर इनवेस्टर्स से कपंनी ने जुटाए थे 253 करोड़ रुपये
ड्रीमफोक्स सर्विसेज के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कोटा 70.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 43.66 गुना बोलियां मिली थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कोटा में 37.66 गुना बिड्स मिली थी। ड्रीमफोक्स सर्विसेज ने अपने पब्लिक इश्यू से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 253 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी का आईपीओ 24 अगस्त 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था।
कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति
31 सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की नेट वर्थ 64.7 करोड़ रुपये था। कंपनी को रेवन्यू सितंबर 2021 की तिमाही के दौरान 85.1 करोड़ रुपये का रहा था। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 105.6 करोड़ रुपये का रेवन्यू हुआ था। जोकि वित्त वर्ष 2020 की तुलना में कम है। तब कंपनी का रेवन्यू 367.04 करोड़ रुपये का हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)