HomeShare Marketप्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप से 4500 करोड़ रुपये जुटाएगी वोडाफोन-आइडिया, मिली बोर्ड...

प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप से 4500 करोड़ रुपये जुटाएगी वोडाफोन-आइडिया, मिली बोर्ड की मंजूरी

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसके बोर्ड ने इक्विटी जारी करने और प्रमोटर्स, प्रमोटर ग्रुप से फंड्स जुटाने की मंजूरी दे दी है। वोडाफोन-आइडिया 13.30 रुपये प्रति शेयर (प्रति शेयर 3.30 रुपये के प्रीमियम समेत) के इश्यू प्राइस पर शेयर जारी करेगी। कंपनी करीब 4500 करोड़ रुपये जुटाएगी। वोडाफोन-आइडिया के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 9.68 रुपये पर बंद हुए हैं। 

तीन प्रमोटर्स को अलॉट किए गए हैं इक्विटी शेयर
वोडाफोन-आइडिया ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है, ‘कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कैश के लिए 13.30 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3,38,34,58,645 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट पर विचार किया और इसकी मंजूरी दी है। इसकी वैल्यू करीब 4,500 करोड़ रुपये है।’ कंपनी ने कहा है कि उसने तीन प्रमोटर्स को इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। यूरो पैसेफिक सिक्योरिटीज को प्रेफरेंशियल बेसिस पर 1966635,338 अलॉट किए गए हैं। वहीं, प्राइम मेटल्स को 570958646 इक्विटी शेयर और ओरियाना इनवेस्टमेंट को 84,58,64,661 शेयर अलॉट किए हैं।

यह भी पढ़ें- PPF-सुकन्या जैसी सेविंग स्कीम्स पर आया सरकार का फैसला, ये है ब्याज दरें

संबंधित खबरें

बढ़ गई कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल
कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने 26 मार्च 2022 को हुई एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में स्पेशल रेजॉलूशन के जरिए इश्यूअंस को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने कहा है कि इक्विटी शेयरों के इस अलॉटमेंट के बाद वोडाफोन-आइडिया की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल बढ़कर 3,21,18,84,78,850 रुपये हो गई है, जिसमें 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 32,11,88,47,885 शेयर शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें-1000 रुपए के पार जाएगा Axis बैंक का शेयर, सिटी बैंक की डील का असर

RELATED ARTICLES

Most Popular