ऐप पर पढ़ें
सरकारी कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) अपनी ग्रीन एनर्जी इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) का आईपीओ लाकर पैसा जुटाने की तैयारी में है। NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ चालू वित्त वर्ष में आ सकता है। मलेशिया की कंपनी पेट्रोलियम नेशनल बेरहाद (पेट्रोनास) की तरफ से कंपनी में 20 पर्सेंट हिस्सेदारी का ऑफर वापस लेने के बाद NTPC अपनी इकाई का आईपीओ लाने की तैयारी में है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।
बुक बिल्डिंग बेसिस पर होगा कंपनी का आईपीओ
मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया है, ‘NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ बुक बिल्डिंग बेसिस पर होगा।’ एक व्यक्ति ने बताया है कि पेट्रोनास ने पिछले हफ्ते हिस्सेदारी की बिडिंग में आरईसी लिमिटेड और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को पीछे छोड़ा था। व्यक्ति ने बताया, ‘फाइनल बिड्स मिलने के बाद वैल्यू को लेकर और बातचीत चल रही थी, लेकिन सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी पीछे हट गई है।’ पेट्रोनास ने NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए करीब 4000 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था।
यह भी पढ़ें- टाटा की एक और कंपनी का आ रहा IPO, टाटा मोटर्स पर दांव देगा बड़ा फायदा
6000 करोड़ रुपये की एसेट्स को मॉनेटाइज करना चाहती है कंपनी
सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) चालू वित्त वर्ष में करीब 6000 करोड़ रुपये की एसेट्स को मॉनेटाइज करना चाहती है। इस प्लान में NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) का आईपीओ भी शामिल है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) ने 17 मार्च को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में NTPC के इनवेस्टमेंट को 5000 करोड़ रुपये की निर्धारित लिमिट के ऊपर ले जाने को मंजूरी दी थी। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के आखिर में एनटीपीसी की करीब 15 रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) को ट्रांसफर की गईं थीं।
यह भी पढ़ें- 6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, EPFO ने निवेश नियम बदला
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।