आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए कमाई करने वाले निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, पाइपलाइन बिछाने वाली सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Corrtech International का आईपीओ आने वाला है।
इसके लिए कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी की ओर से ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब बाजार की स्थिति ठीक नहीं है। रूस-यूक्रेन जंग की वजह से बाजार भारी दबाव में है।
सेबी के पास दायर रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मुताबिक पब्लिक इश्यू में 350 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें प्रमोटरों द्वारा 40 लाख शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। इससे प्राप्त राशि का उपयोग ऋण के भुगतान, नए उपकरणों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय में किया जाएगा। इक्विरस कैपिटल इश्यू का एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है।
आपको बता दें कि Corrtech International भारत में हाइड्रोकार्बन पाइपलाइन बिछाने का काम करती है। यह तेल और गैस रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल परिसरों में सामग्री और फीड हैंडलिंग का काम कर रही है।