HomeShare Marketपैसा रखें तैयार! 2 कंपनियों का आ रहा है IPO, अप्रैल में...

पैसा रखें तैयार! 2 कंपनियों का आ रहा है IPO, अप्रैल में निवेश का सुनहरा मौका 

ऐप पर पढ़ें

IPO News Updates: इस साल अबतक कई कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से पैसा जुटाया है। अगर आप अभी तक उन कंपनियों पर दांव नहीं लगा पाए हैं तो सुनहरा मौका है। अप्रैल के महीने में 2 कंपनियों के आईपीओ आने जा रहे हैं। आइए प्राइस बैंड सहित अन्य डीटेल्स जानते हैं – 

2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दे रही है यह कंपनी, शेयर खरीदने की मची होड़

1- ए जी यूनिवर्सल आईपीओ (A G Universal IPO)

कंपनी प्राइमरी मार्केट के जरिए 8.72 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। ए जी यूनिवर्सल का आईपीओ निवेशकों के लिए 11 अप्रैल 2023 को ओपन होगा। और यह आईपीओ 13 अप्रैल 2023 तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 60 रुपये तय किया है। एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2000 शेयर सब्सक्राइब करने होंगे।

ए जी यूनिवर्सल ने आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार स्काई लाइन फाइनेंशिएल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को तय किया है। इस आईपीओ को सबसक्राइब करने वाले निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट 19 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। वहीं, मार्केट में कंपनी अपना डेब्यू 24 अप्रैल 2023 को कर सकती है। 

यह भी पढ़ेंः 6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते 

2- रेटिना पेंट्स आईपीओ (Retina Paints IPO)

कंपनी ने आईपीओ के लिए 30 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। लेकिन इस आईपीओ का लॉट साइज 4000 शेयरों का है। यानी एक रिटेल निवेशक को कम से कम 1,20,000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। अगर आप भी इस कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब करना चाह रहे हैं तो आपको 19 अप्रैल को पैसा लेकर तैयार रहना होगा। बता दें, कंपनी के आईपीओ को 24 अप्रैल 2023 तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। 

रेटिना पेंट्स आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 27 अप्रैल 2023 को होग। जबकि कंपनी शेयर बाजार में अपना डेब्यू 3 मई 2023 को कर सकती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular