Upcoming IPO: यदि आप आईपीओ में निवेश (IPO investment) करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईपीओ बाजार (IPO Market) में आने वाले दिनों में कई कंपनियों के इश्यू लॉन्च किए जाएंगे। साल 2022 के 9 महीनों से भी कम समय में अब तक कुल 19 कंपनियों ने अपना आईपीओ (IPO) लॉन्च किया है। हाल ही हर्षा इंजीनियर्स इंडिया इस कैलेंडर वर्ष में 16 सितंबर को 74.70 गुना के ओवरसब्सक्रिप्शन के साथ सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन वाला आईपीओ बन गया। यह आगामी आईपीओ के लिए पाॅजिटिव संकेत है। बता दें कि आने वाले दिनों में NBFC और टूरिज्म सेगमेंट की कंपनियां अपना IPO लॉन्च कर सकती हैं।
इस साल कुल 52 आईपीओ लॉन्च किए गए जाएंगे
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 52 आईपीओ लॉन्च किए गए जाएंगे। इसमें 19 आईपीओ बीएसई मेन बोर्ड में और 33 आईपीओ बीएसई एसएमई सेगमेंट में शामिल हैं। इन 19 कंपनियों को चालू वर्ष के 9 महीने से भी कम समय में स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट किया गया है। बता दें कि पिछले साल 2021 में कुल 64 कंपनियों ने मार्केट में डेब्यू किया था। प्राइम डेटाबेस के अनुसार, 31 अगस्त, 2022 तक, स्टॉक एक्सचेंजों पर सार्वजनिक निर्गम कुल ₹34,316 करोड़ हो गए। पिछले साल कंपनियों ने पब्लिक इश्यू से रिकॉर्ड 1,30,376 करोड़ रुपये जुटाए थे।
यह भी पढ़ें- क्रेडिट और डेबिट कार्ड होल्डर्स ध्यान दें! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा पेमेंट का नियम, देश भर के ग्राहकों पर असर
आईपीओ में दांव लगाने के लिए हो जाएं तैयार
इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन कंपनियां जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लॉन्च कर सकती हैं। ये कंपनी हैं- आधार हाउसिंग फाइनेंस, फाइव-स्टार बिजनेस फाइनेंस, आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी और Ixigo।
1. Aadhaar Housing Finance IPO: अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने पिछले साल जनवरी में सेबी के पास अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। सेबी के नवीनतम मसौदे अपडेट के अनुसार, आधार हाउसिंग का आईपीओ ₹ 7,300 करोड़ तक का है। इसमें ₹ 1,500 करोड़ का एक फ्रेश इश्यू और ₹ 5,800 करोड़ मूल्य का एक ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। सेबी ने इस साल मई में आईपीओ को मंजूरी दी थी। कंपनी का लक्ष्य अक्टूबर के मध्य से नवंबर के बीच शेयर बाजार में प्रवेश करना है।
2. Five-Star Business Finance IPO: यह कंपनी 2,751.95 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में सेबी के पास ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था और इस साल जनवरी में सेबी से मंजूरी मिली थी। कंपनी की योजना अक्टूबर के मध्य से नवंबर तक बाजार में उतरने की है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विस, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
यह भी पढ़ें- ₹220 का स्टॉक ₹23,919 के पार गया, निवेशकों के 1 लाख बन गए ₹1.08 करोड़, कंपनी पर नहीं है कोई क
3. Ixigo IPO : Le Travenues Technology उर्फ Ixigo ने पिछले साल अगस्त में मार्केट वॉचडॉग के साथ अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया। सेबी ने दिसंबर 2021 में आईपीओ को मंजूरी दी। कंपनी की योजना इश्यू के जरिए 1,600 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसकी योजना दिसंबर 2022 के मध्य में बाजार में उतरने की है। कुल आईपीओ में ₹750 करोड़ का एक नया इश्यू और ₹850 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी की योजना शुद्ध आय का उपयोग जैविक और अकार्बनिक विकास पहल और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करना है। आईपीओ के लिए बुकिंग रनिंग लीड मैनेजर (बीआरएलएम) हैं – आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया)।
4. आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी: आइनॉक्स विंड की अनुषंगी आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेस की इस वर्ष अक्टूबर तक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना है। इसके जरिये वह अपनी विस्तार योजना के लिए 740 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आइनॉक्स विंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैलाश लाल ताराचंदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कंपनी शुरुआत में भारतीय बाजार पर ध्यान देगी और यहां अच्छे से पैर जमाने के बाद विदेशी बाजारों में पहुंच बनाएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी की अगले 30 से 45 दिन में आईपीओ लाने की योजना है। आइनॉक्स ग्रीन ने इससे पहले फरवरी में आईपीओ के लिए सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा करवाए थे लेकिन अप्रैल में बिना कोई कारण बताए इन दस्तावेजों को वापस ले लिया था। उसकी तरफ से नए मसौदा दस्तावेज 17 जून को दाखिल किए गए जिनके मुताबिक 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 370 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसकी प्रवर्तक आइनॉक्स विंड 370 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी। ताराचंदानी ने बताया कि आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी अभी सालाना 30 से 40 फीसदी की वृद्धि हासिल कर रही है।