Petrol Diesel Price 15 July 2023: बुधवार यानी आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है। बता दें 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट अपडेट कर दी हैं।
इंडियन ऑयल (IOC) के नए रेट के मुताबिक श्रीगंगानगर में पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। बता दें कच्चा तेल (Crude) में तेजी के बीच आज भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में 421वें दिन भी राहत है। ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का सितंबर वायदा भाव 79.54 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का अगस्त का वायदा अब 74.99 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद मार्च, 2022 में 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
दूसरी ओर कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। बिहार, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है। पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत के बावजूद आज भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है।
क्यों आ रही कच्चे तेल में तेजी
केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया के मुताबिक ओपेक प्लस उत्पादन में कटौती: उत्पादन में कटौती और तेल की कीमतों का समर्थन करने के लिए ओपेक की प्रतिबद्धता कच्चे तेल की कीमतों को एक आधार और स्थिरता प्रदान करती है।
मौसमी मांग: अमेरिका, यूरोप और एशिया में गर्मियों की अवधि में उच्च ऊर्जा खपत के कारण कच्चे तेल की मांग बढ़ जाती है।
तूफान का मौसम: तीसरी तिमाही के दौरान मैक्सिको की खाड़ी क्षेत्र में वार्षिक तूफान का मौसम तेल आपूर्ति उत्पादन को बाधित कर सकता है, जिससे संभावित आपूर्ति में कमी हो सकती है और तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।
कम मुद्रास्फीति: चीन में कम मुद्रास्फीति पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) को दरों में कटौती करने और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की अनुमति देती है, जिससे कच्चे तेल सहित कमोडिटी की कीमतों में तेजी आने की गुंजाइश मिलती है।
सतर्क मौद्रिक नीति: कुछ फेडरल रिजर्व अधिकारी मौद्रिक नीति के लिए अधिक सतर्क दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं, जो वर्तमान चक्र के लिए टर्मिनल दर के करीब आने पर तेल की कीमतों का समर्थन कर सकता है।
भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
यह भी पढ़ें: रूसी कच्चे तेल के आयात में छूट से भारतीय कंपनियों ने 7.17 अरब डॉलर बचाया
स्रोत: IOC