HomeShare Marketपेट्रोल-डीजल के रेट 22वें दिन भी स्थिर, सऊदी अरब को पछाड़कर रूस...

पेट्रोल-डीजल के रेट 22वें दिन भी स्थिर, सऊदी अरब को पछाड़कर रूस अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर

Petrol Diesel Price Today: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol diesel rate) को लेकर 23वें दिन भी राहत है। वह भी तब जब ब्रेंट क्रुड 122 डॉलर के पार है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है और सऊदी अरब को पछाड़कर रूस अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर बन गया है।

 तेल कंपनियों ने आज यानी 14 जून मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दी हैं। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

जानिए आपके शहर के रेट?

— लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
— पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
— भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
— पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर

— दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
— मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
— कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
— चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर

संबंधित खबरें

–परभणी  में पेट्रोल  114.38 और डीजल    98.74 रुपये लीटर बिक रहा है।
–श्रीगंगानगर  में आज पेट्रोल  113.49 रुपये और डीजल   98.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
–जयपुर में पेट्रोल    108.48 रुपये और  डीजल  93.72 श्रुपये लीटर बिक रहा है

सऊदी अरब को पछाड़ रूस बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता

सऊदी अरब को पछाड़कर रूस अब भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। इराक सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है।    उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि यूक्रेन युद्ध के बाद भारी छूट पर उपलब्ध रूसी कच्चे तेल को देश की रिफाइनिंग कंपनियों ने खरीदना शुरू कर दिया है। 

भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने मई में लगभग 2.5 करोड़ बैरल रूसी कच्चा तेल खरीदा था। यह भारत के कुल कच्चा तेल आयात का 16 प्रतिशत बैठता है।  अप्रैल में पहली बार भारत के समुद्र के रास्ते कुल कच्चा तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत पर पहुंची थी। आंकड़ों के अनुसार, पूरे बीते साल यानी 2021 और 2022 की पहली तिमाही में यह एक प्रतिशत से भी कम थी। 

PM Kisan Latest Update: पीएम किसान का पैसा लौटाने के लिए पहुंचने लगी नोटिस, कुशीनगर में 2436000 रुपये की वसूली

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले के आदेश के बाद भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद के अपने रुख का काफी समय से बचाव किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था, ”भारत की कुल खपत की तुलना में रूस से ऊर्जा खरीद बहुत कम है।”

कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ जाता है

बता दें कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ता है। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था।

केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपये और सात रुपये तक गिर गए हैं। इसके बाद से तेल के दाम लगातार स्थिर हैं।

चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

इनपुट: एजेंसी

RELATED ARTICLES

Most Popular