ऐप पर पढ़ें
Petrol Diesel Price 7 December 2022: कच्चे तेल के भाव औंधेमुंह गिरने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी बुधवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दीं। इसके बावजूद देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है।
बता दें आज कच्चे तेल के दाम औंधेमुंह गिरे हैं। डब्ल्यूटीआई फरवरी वायदा 74.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि, ब्रेंट क्रूड 79.55 डॉलर प्रति बैरल पर है। आंकड़े ब्लूमबर्ग एनर्जी के हैं। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में 200वें दिन भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: LPG Price: गुजरात इलेक्शन के बाद एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता, चेक करें 7 दिसंबर के रेट
पेट्रोल-डीजल के नए रेट के मुताबिक लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये।
अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 113.49 98.24
परभणी 109.45 95.85
रांची 99.84 94.65
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72
अगरतला 99.49 88.44
आगरा 96.35 89.52
लखनऊ 96.57 89.76
पोर्ट ब्लेयर 84.1 79.74
देहरादून – 95.35 90.34
चेन्नई 102.63 94.24
बेंगलुरु 101.94 87.89
कोलकाता 106.03 92.76
दिल्ली 96.72 89.62
अहमदाबाद 96.42 92. 17
चंडीगढ़ 96.2 84.26
मुंबई 106.31 94.27
भोपाल 108.65 93.9
धनबाद 99.80 94.60
फरीदाबाद 97.49 90.35
गंगटोक 102.50 89.70
गाजियाबाद 96.50 89.68
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।