ऐप पर पढ़ें
Petrol Diesel Price 13 September 2023: कच्चे तेल के दाम एक बार फिर उबलने शुरू हो गए हैं। ब्रेंट क्रूड का नवंबर वायदा 92.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर वायदा 88.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। इसके बावजूद भारत में 485 दिन से पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत बरकरार है। एलपीजी (LPG price) की कीमतों में कटौती के बाद अब जनता पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में कटौती का इंतजार करने लगी है। लेकिन, क्रूड के बढ़ते रेट को देखते हुए उम्मीदों को झटका लग सकता है। पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह छह बजे ही पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दीं और पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ था।
यह भी पढ़ें: डीजल पर क्यों हो रही इतनी सख्ती, इन शहरों में चार साल के भीतर वाहन होंगे बैन
पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर
आज भी पेट्रोल कई राज्यों में 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है। बिहार,केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, मणिपुर,पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपये के पार है। ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपये से ऊपर है।
इन शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार
सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74: देश में आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। दूसरी तरफ सबसे महंगा ईंधन राजस्थान कें श्रीगंगानगर में है। यहां पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। आज दिल्ली की तुलना में जयपुर में जहां पेट्रोल करीब 12 रुपये लीटर महंगा है, वहीं, पोर्ट ब्लेयर में इतना ही सस्ता।
यहां पेट्रोल 100 के नीचे
यह भी पढ़ें: LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! 3 से 5 रुपये तक घट सकते हैं दाम
स्रोत: IOC
इनपुट: एजेंसी