Petrol Diesel Price 10th April: ऑयल मार्केटिंग सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रोजाना की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी की हैं। नए रेट में भी कोई बदलाव नहीं आया है। जबकि, ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का जून वायदा भाव 85.41 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का मई का वायदा अब 80.96 डॉलर प्रति बैरल पर है।
आज ईंधन के रेट में बदलाव नहीं होने के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम में 325वें दिन भी राहत बरकरार है।पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल आज भी 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये है। वहीं महंगा पेट्रोल-डीजल आज भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 113.48 रुपये है, जबकि डीजल 98.24 रुपये में बिक रहा है।
कई जगह 100 के पार
तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश, बिहार, मणिपुर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपये पर पहुंचा गया है। वहीं, ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई जगह डीजल भी 100 रुपये से भी ऊपर निकल गया है।
आज के रेट
इंडियन ऑयल द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट के मुताबिक यूपी के आगरा में 96.35 रुपये लीटर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है वहीं, डीजल 89.96 रुपये। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.50 रुपये है जबकि, डीजल 89.68 रुपये। लखनऊ में पेट्रोल मिल रहा 96.57 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है।वहीं, डीजल 89.76 रुपये लीटर है।
CNG-PNG के घटे दाम, ₹8 तक की हुई कटौती, चेक करें नई रेट लिस्ट
पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है। अहमदाबाद में पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 92.17 रुपये लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये लीटर और डीजल 93.72 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये पर स्थिर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये लीटर है वहीं, डीजल के भाव 94.24 रुपये। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये वहीं, डीजल 94.27 रुपये लीटर।