HomeShare Marketपेट्रोल-डीजल के बाद CNG की कीमतों में इजाफा, आज इतना बढ़ गया...

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG की कीमतों में इजाफा, आज इतना बढ़ गया दाम 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को सोमवार की सुबह एक और झटका लगा। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमतों सोमवार को 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है। कीमतें 4 अप्रैल की सुबह 6 बजे से प्रभावी रहेंगी। 

यह भी पढ़ें: 69 पैसे के शेयर ने बदली निवेशकों की किस्मत, हुई छप्पड़फाड़ कमाई

Indraprastha Gas Limited (IGL) has hiked the price of Compressed Natural Gas (CNG) in Delhi by Rs 2.5 per Kg to Rs 64.11 per Kg. The new price will come into effect from today, April 4.

— ANI (@ANI) April 4, 2022

संबंधित खबरें

दिल्ली सहित अन्य शहरों में देखें क्या है कीमत

दिल्ली- 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद – 66.68 रुपये प्रति किलोग्राम 

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली – 71.36 रुपये प्रति किलोग्राम 

गुरुग्राम- 72.45 रुपये प्रति किलोग्राम 

रेवाड़ी- 74.58 रुपये प्रति किलोग्राम 

करनाल और कैथल- 72.78 रुपये प्रति किलोग्राम 

कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 75.90 रुपये प्रति किलोग्राम 

अजमेर, पाली और राजसमंद- 74.39 रुपये प्रति किलोग्राम 

(सोर्स: IGL की वेबसाइट के अनुसार)

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रहा है लगातार इजाफा 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को 40-40 पैसे की वृद्धि हुई है। पिछले दो सप्ताह में 12 बार तेल की कीमतों में इजाफा किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आज 103.41 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, डीजल की ताजा कीमत बढ़कर 95.07 रुपये हो गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular