HomeShare Marketपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर से निकलने से पहले जरूर करें...

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक

ऐप पर पढ़ें

Petrol Price 3 January 2024: आज क्रूड ऑयल के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे हैं। इस बीच बीपीसीएल, आईओसी, भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 597वें दिन भी स्थिर हैं। आज भी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर और डीजल 89.62 रुपये पर स्थिर है।

दूसरी ओर ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा आज बढ़त के साथ 75.99डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई क्रूड का  फरवरी वायदा 70.52 डॉलर प्रति बैरल पर है। 

क्यों उछला कच्चा तेल

लाल सागर में एक कंटेनर जहाज पर हमले के बाद मध्य पूर्वी सप्लाई में संभावित व्यवधान और चीन में मांग की उम्मीद के कारण नए साल के पहले सत्र में तेल की कीमतें बढ़ीं। इसके अलावा, भारत ने दिसंबर में सऊदी तेल के आयात में वृद्धि की क्योंकि भुगतान समस्याओं के कारण उसकी रूसी तेल खरीद 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई।

देश का सबसे सस्ता पेट्रोल 

आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल की 79.74 रुपये है। दूसरी ओर राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे महंगा पेट्रोल है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.48 रुपये है।

NCR में पेट्रोल-डीजल के रेट: गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल 96.50 रुपये और डीजल  89.68 रुपये है। नोएडा में पेट्रोल के रेट 96.79 और डीजल 89.96 रुपये है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर है। 

मेट्रो सिटी में रेट: चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल के भाव 94.24 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये है तो डीजल 94.27 रुपये लीटर के रेट से बिक रहा है।

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular